प्रीतम ने बीच में छोड़ी राबता..जानिए क्या है कारण
म्यूजिक कंपोजर प्रीतम राबता फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। जानिए क्या है आखिर कारण।
जाने माने म्युजिक कंपोजर प्रीतम ने अपनी अगली फिल्म राबता को छोड़ दिया है। आपको बता दें कि राबता के म्युजिक कंपोजर प्रीतम ही थे। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी लंबा पोस्ट लिखा और कहा कि उनसे प्रोड्यूसर ने कहा कि वो एक बाहर के म्युजिक कंपोजर से एक गाना कंपोज करवाना चाहते हैं।
काफी समय पहले ही प्रीतम ने साफ कर दिया है कि वो अब अकेले हर फिल्म के म्युजिक कंपोजर रहेंगे तभी काम करेंगे। जब प्रोड्यूसर ने उनके सामने ये इच्छा जाहिर की तो वो खुद को रोक नहीं पाए और खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया है।

आपको बता दें कि राबता 9 जून को रिलीज हो रही है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन पहली बार साथ में नजर आएंगे।
बहरहाल, अब प्रोड्यूसर प्रीतम को मना पाएंगे या वाकई वो समय पहले फिल्म को वाकई छोड़ देंगे ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











