मुकेश अंबानी के एक इशारे पर बस में बैठे नखरीले सितारे, इस स्टार ने ली चुटकी- अब इनमें से कोई डिमांड करें तो...

Bollywood Celebs Ambani Party Video: जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस पार्टी में देश दुनिया के वीवीआईपी ने शिरकत की। ऐसे में इस स्टार स्टडेड फंक्शन के तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे है जो कि चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके साथ ही कुछ मीम्स भी सोशल मीडिया पर अटेंशन का मुद्दा बने हुए हैं।
इसी बीच एक वीडियो जो सबसे ज्यादा टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है वो जिसमें सैफ करीना से लेकर अनन्या पांडे, अनिल कपूर तक तमाम सेलेब्स एक बस में सवार हो रहे हैं और एयरपोर्ट से जामनगर के लिए निकल रहे हैं। इसी बात ने सभी को हैरान कर दिया है कि कैसे बी टाउन के सबसे बड़े अभिनेता अंबानी द्वारा भेजी गई बस में यात्रा कर रहे थे।
इस वीडियो को एक्टर प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर मुश्ताक शेख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सेलेब्स की चुटकी ली है। मुश्ताक शेख ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "डियर बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स, अलगी बार अगर कोई स्टार पर्सनल वैनिटी वैन या लग्जरी गाड़ी की डिमांड करे तो उसे ये वीडियो जरूर दिखाएं।" वीडियो को पोस्ट करते हुए मुश्ताक ने कैप्शन में लिखा, "'बस' हो गया ना।"
मुश्ताक शेख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी ने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिनों का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था जिसकी भव्यता के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications