Mushtaq Khan को फिल्मी अंदाज में किया गया था किडनैप, सामने आ गई पूरी स्टोरी!

Mushtaq khan

Mushtaq Khan Kidnapping Story- बीते कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर मुश्ताक खान को लेकर बातें हो रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले उनकी किडनैपिंग हुई थी। इसके पहले कॉमेडियन सुनील पाल को भी किडनैप किया गया था।

मुश्ताक खान को किस तरह से किडनैप किया गया? अब इसका खुलासा हो गया है। मुश्ताक खान ने खुद रूह कंपा देने वाली बात को खुलासा किया है।

किस तरह से प्लैनिंग के तहत उनका अपहरण हुआ वो काफी चौकाने वाला और डरावना है। इस दौरान मुश्ताक खान एक प्रेस कॉंफ्रेंस में थे और उन्होने बताया कि उन्होने ऐसा कभी नहीं सोचा था।

फिल्मों की तरह हुई किडनैपिंग

मुश्ताक खान का कहना था, राहुल सैनी नाम एक शख्स ने कॉल किया था। उसने दावा किया कि वो पहले नोएडा में उनसे मिल चुका है। साथ ही कहा कि एक अवॉर्ड शो होने जा रहा है जिसमें दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शख्स ने ये भी कहा कि 75000 रुपए भी दिए जाएंगे और उसने 25000 रुपए पहले ही भेज दिए थे।

वो इसके बाद फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और उनको वहां पर एक ड्राइवर मिला जिसका नाम मनोज था। कार में बैठकर वो मेरठ की तरफ रवाना हुए। काफी चलने के बाद पता चला कि एक शिकंजी की दुकान आएगी जहां उनको रुकना है और वहां से दूसरी कार में बैठना है। मुश्ताक खान ने दूसरी कार बदली जहां एक आदमी और था। थोड़ी देर बाद उनपर बंदूक तान दी गई और शोर मचाने से मना किया गया। फिर उनको एक जगह से जाया गया जहां करीब 6 लोग और मौजूद थे।

फिरौती के लिए मांगे 1 करोड़

मुश्ताक खान का कहना था कि, फिरौती के लिए किडनैपर्स ने उनसे 1 करोड़ की डिमांड की थी। इस दौरान वो ये सोचने लगे कि यहां से निकला कैसे जाए। बाद में वो वहां से भागने में कामयाब रहे और पुलिस को सारी बातें बताई। हालांकि पुलिस ने उनकी इस बात पर यकीन नहीं किया। पुलिस का कहना था कि, किडनैपर्स ने उनको बेहोश क्यों नहीं किया? हाथ पैर क्यों नहीं बांधे। फिलहाल केस दर्ज हो चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: mushtaq khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X