मैडम तुसाद में अगली Wax Statue इस सुपरस्टार की ..एकदम झकास!
लंदन स्थित मैडम तुसाद में अगली मोम की मूर्ति इस सुपरस्टार की होगी। जानिए कौन हैं वो झकास एक्टर ।
मैडम तुसाद में स्टैट्यू होना बड़ी बात मानी जाती है। वहां बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स की मोम की स्टेट्यू लगी हुई है। सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि कई बड़े चेहरे जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम जुड़ गया है जो वहां अब नजर आएंगे
[ श्रीदेवी की फिल्म मॉम Preponed..जानिए कब रिलीज होगी फिल्म ]
ये स्टार कोई और नहीं बल्कि 80-90 के दशक के सबसे सुपरस्टार और 'झकास' एक्टर अनिल कपूर हैं। अनिल कपूर मैडम तुसाद की अब शोभा बढ़ाएंगे।अनिल कपूर ने खुद ट्विटर पर अपनी स्टेट्यू के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

अनिल कपूर की मोम की ये मूर्ति इतनी शानदार है कि आप भी शायद पहचानने में कन्फ्यूज कर जाएं कि आखिर असल में अनिल कपूर कौन हैं और मूर्ति कौन सी है। अनिल कपूर की स्टेट्यू में भी बिल्कुल चिरपरिचित स्माइल के साथ नजर आ रहे हैं।
मैडम तुसाद में पहले से ही अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय के बाद अब अनिल कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अनिल कपूर ने स्टेट्यू बनाने वाली टीम का शुक्रिया अदा भी किया।


Click it and Unblock the Notifications











