फिल्म 13 बी में होंगे मुरली शर्मा
बॉलीवुड अभिनेता मुरली शर्मा आगामी फिल्म 13 बी में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे।
शर्मा इससे पहले कई फिल्मों में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं। वैसे उन्होंने कहा कि एक तरह की भूमिकाओं को निभाकर वह थक जाते हैं।
शर्मा ने कहा, "हर वक्त एक प्रकार की भूमिका निभाने से कोई भी थक जाता है। ऐसे किरदार निभाकर मुझे खुशी नहीं मिलती है, लेकिन हमें ऐसा करना पड़ता है। "
शर्मा इससे पहले फिल्म ब्लैक फ्राइडे, जाने तू या जाने ना, और मकबूल जैसी फिल्मों में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











