मर्डर 3 का पोस्टर भी चोरी का निकला
हमेशा से भट्ट कैंप पर हॉलीवुड फिल्मों की स्टोरी को कॉपी करने का आरोप लगता है। अक्सर कहा जाता है कि हॉलीवुड हिट फिल्मों की स्टोरी को चुरा कर भट्ट कैंप कम बजट की फिल्में बनाकर करोड़ो कमा लेता है लेकिन इस बार तो हद ही हो गयी है।
भट्ट कैंप ने अपनी आने वाली फिल्म मर्डर 3 का पहला लुक यानी कि पोस्टर जारी किया है जिसे देखकर भारतीय सिनेमा वाले हैरान और हॉलीवुड सिनेमा हंस रहा है कारण है कि मर्डर 3 का पोस्टर 2009 में आयी हॉलीवुड की हिट फिल्म जेनिफर बॉडी की कॉपी है। जेनिफर बॉडी साल 2009 की हिट हॉरर कॉमेडी फिल्म ने कई अवार्ड जीते थे। लोग इसे आज भी देखना पसंद करते हैं। तस्वीरें देखकर आप समझ जायेंगे कि हम झूठ नहीं बोल रहे हैं।
आपको बता दें कि मर्डर 3 के निर्देशक विशेष भट्ट हैं जबकि रणदीप हुड्डा, अदिती राय और मोना लीसा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भी मर्डर और मर्डर 2 की तरह ही हॉट और बिंदास होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है।

खैर देखते हैं कि इस बार विशेष भट्ट मर्डर 3 के साथ क्या विशेष लेकर आने वाले हैं? लेकिन पोस्टर की चोरी इस बात का इशारा करती है जब पोस्टर के मामले में नकल हो सकती है तो क्या गारंटी है कि कहानी चोरी की ना है?


Click it and Unblock the Notifications