'मर्डर 3' केवल सेक्स की गाथा नहीं
मर्डर 3 केवल सेक्स की गाथा नहीं है बल्कि यह एक नयी कहानी औऱ नयी सोच को जन्म देने वाली दमदार फिल्म है जिसे कि दर्शक जरूर पसंद करेंगे। मल्टी रिलेशन सेक्स की बातें जरूर यह फिल्म करती है लेकिन इसके अलावा भी फिल्म में बहुत कुछ है जो कि लोगों को जरूर अच्छा लगेगा। अब फिल्म का सब्जेक्ट इतना बोल्ड है तो जाहिर है फिल्म में बोल्ड दृश्य भी होंगे लेकिन फिर भी फिल्म काफी रोमांचक और दिलचस्प है। यह कहना है फिल्म की अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का। जो इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
ऐसा ही कुछ फिल्म के निर्देशक विेशेष भट्ट का भी कहना है, पहली बार फिल्म का निर्देशन कर रहे विशेष ने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी अच्छी थी जिसके कारण वो निर्देशन में उतर गये हैं। फिल्म 14 फरवरी को पर्दे पर पहुंच रही है।
फिल्म में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन भी है। फिल्म की चर्चा इसके बोल्ड दृश्यों को लेकर है। कहा जा रहा है ऱणदीप ने इस फिल्म से इंटिमेंट सींस में इमरान हाशमी को भी मात दे दी।वैसे इस फिल्म के बारे में महेश भट्ट पहले ही कह चुके हैं कि उनकी यह फिल्म मल्टीसेक्स रिलेशन की वकालत करती है। उनका दावा है कि यह फिल्म लोगों की सोच बदलने में मदद करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
