रणदीप की हिट ओपनिंग लेकिन मर्डर सीरीज की फ्लॉप
रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी और सारा लॉरेन अभिनीत फिल्म मर्डर 3 से भट्ट कैंप को काफी उम्मीदें थीं साथ ही लोगों को भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार था लेकिन फिल्म के पहले ही दो दिनों ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फिल्म को औसत रिस्पांस मिला। सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स दोनों में फिल्म को देखने 30-35 प्रतिशत लोग पहुंचे। फिल्म ने पहले तीन दिनों में कुल 13.31 करोड़ का बिजनेस किया है। कहा जा रहा है कि रणदीप हुड्डा की अब तक की सभी फिल्मों में से इस फिल्म का बिजनेस सबसे ज्यादा है।
लोगों ने ट्विटर पर भी फिल्म को लेकर काफी निगेटिव कमेंट्स किये हैं। हालांकि फिल्म के बजट के हिसाब से देखा जाए तो अभी तक फिल्म ने अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करके हिट सफल फिल्मों में खुद को शामिल कर लिया है। क्योंकि फिल्म का बजट था करीब 10 करोड़ और फिल्म ने 13 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। लेकिन मर्डर सीरीज की अब तक की फिल्मों से तुलना की जाए तो कहीं ना कहीं ये फिल्म भट्ट कैंप के चार्म को कम करती है।


Click it and Unblock the Notifications
