..................... ‘Murder 2′ opened doors for me, says Jacqueline Fernandez - Hindi Filmibeat

Opps..सलमान नहीं, जैकलीन ने इमरान हाशमी को दिया क्रेडिट

जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि उन्हें 'मर्डर 2' जैसी बोल्ड फिल्म करने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि यह फिल्म उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। जैकलीन ने कहा कि मोहित सूरी के निर्देशन में काम करने से फिल्म जगत में उनके लिए अवसरों का द्वार खुल गया है।

जैकलीन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे मर्डर 2 जैसी फिल्म करने का कोई अफसोस नहीं है। वह मेरी पहली हिट फिल्म थी। मुझे इस फिल्म के जरिए मोहित के साथ काम करने का अनुभव मिला। वहीं, इमरान हाशमी से काफी कुछ सीखने का मौका मिला। जैकलीन ने कहा कि, इस फिल्म ने मेरे लिए कई दरवाजे खोले हैं। इस तरह की फिल्म में काम करना मेरे लिए जोखिम भरा था, लेकिन जोखिम उठाने में एक अलग ही मजा है।'

जैकलीन कहतीं हैं, 'एक एक्टर के पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। लोग आपके अभिनय को याद रखते हैं। क्योंकि आपकी फिल्म के हिट और फ्लॉप होने पर नहीं, बल्कि आपके अभिनय के आधार पर ही आपको सफलता मिलती है। मैं एक बंधी-बंधाई छवि से हट कर विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाना चाहती हूं।'

आपको बता दें, जैकलीन अपने आने वाली फिल्म रॉय में रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म को लेकर जैकलीन बेहद उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म में वह पहली बार डबल रोल निभाने वाली हैं। वहीं, रणबीर के साथ काम करके जैकलीन खुद को खुशनसीब मानती हैं।

जैकलीन बताती हैं, 'जब हमने शूटिंग शुरू की, मैंने महसूस किया कि रणबीर लाजवाब है। उनके साथ एक्टिंग करने पर ऐसा लगता है कि वह अपने डायलॉग नहीं बोल रहे हैं बल्कि वास्तव में मुझसे बात कर रहे हैं। उनके साथ काम करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए सपने के साकार होने जैसा है।'

हम्मम.. वैसे जैकलीन शायद कैटरीना को आपके मुंह से रणबीर की इतनी तारीफ रास न आए। वहीं, कभी इमरान तो कभी रणबीर की इतनी तारीफ के बीच जैकलीन ने सल्लू मियां को भी क्या खूब नजरअंदाज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X