मर्डर 2 'पोर्न' की नहीं 'क्राइम' की कहानी कहती है : जैकलीन फर्नाडीस

Murder 2 is based on crime not a Porn says Jacqueline Fernandes
कुछ साल पहले आयी फिल्म मर्डर ने फिल्म जगत को हिला कर रख दिया। थ्रीलर और रोमांस को सेक्स की चादर में लपेट कर सुरमयी अंदाज में पर्दे पर पेश किया गया। नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने सफलता की ऐसी दास्तां लिख दी जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता है। इमरान खान और खास तौर पर मल्लिका शेरावत केवल नाम की ही नही बल्कि बॉलीवुड की मल्लिका बन गयीं।

फिल्म जबरदस्त आलोचना का शिकार हुई लेकिन फिर भी कई ईनाम अपने नाम कर गयी। उसी सफलता को दोहराने की एक बार दोबारा कोशिश की जा रही है। भट्ट कैंप इस फिल्म का सीक्वेल बना रहा है। लेकिन इस बार वो मल्लिका को नहीं जैकलीन के जरिये कुछ नये कीर्तिमान स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

पहले खबर आ रही थी कि जैकलीन ने इस फिल्म में काफी गर्मा-गर्म सींस दिये हैं। मर्डर 2 , मर्डर वन से ज्यादा हॉट होगी। फिल्म में जैकलीन मल्लिका से ज्यादा सेक्स सींसे देंगी क्योंकि फिल्म सेक्स और पोर्न विषय पर आधारित है जिसका खंडन खुद श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन ने किया है। उसका कहना है कि 'मर्डर 2' सेक्स की कहानी नहीं बल्कि 'सीरयल मर्डेर' की कहानी कहती है। उनकी आने वाली फिल्म के बारे में लोग गलत अफवाएं फैला रहे हैं। फिल्म में जैकलीन के साथ इमरान हाशमी नजर आयेगें। फिल्म को भट्ट कैंप बना रहा है जबकि फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X