झंडू बाम के लिए फिर नाचेगी मुन्नी
बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान एक बार फिर झंडू बाम के विज्ञापन में नजर आएंगी। इस बार वह दक्षिण के स्टार सूर्या और जूनियर एनटीआर के साथ इमामी के इस उत्पाद का प्रचार करेंगी।
मलाइका ने कहा, "मैं एक बार फिर से 'झंडू बाम' पर नृत्य करने को लेकर उत्साहित हूं। इससे पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। मैं 100 वर्ष पुराने इमामी के उत्पाद 'झंडू' से जुड़कर काफी खुश हूं।" तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या और तेलुगू अभिनेता जूनियर एनटीआर को भी उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ये तीनों कलाकार 'मैं झंडू बाम हुई, डार्लिग तेरे लिए' के विज्ञापन में अपने जलवे दिखाएंगे।
इमामी लिमिटेड के निदेशक ने कहा, "हमें भरोसा है कि यह विज्ञापन लोकप्रिय होने के साथ ही युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करेगा।" विज्ञापन के हिंदी संस्करण का निर्देशन प्रसिद्ध विज्ञापन निर्माता प्रह्लाद कक्कड़ करेंगे। विज्ञापन दिसम्बर के अंत में तमिल, तेलुगू और हिंदी में टेलीविजन पर प्रदर्शित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











