बजरंगी भाईजान की मुन्नी को देख दंग रह गए लोग, रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं हर्षाली मल्होत्रा

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। कभी वह अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वह फिल्मों के किरदारों की एक्टिंग करती नजर आती हैं।
फिलहाल तो उन्होंने इस बार कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद लोग दंग हैं और उनकी आंखें खुली की खुली रह गई हैं। दरअसल एक्ट्रेस का लुक सामने आया है जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं।
बजरंगी भाईजान के 9 साल के बाद ही मुन्नी को आप पहचानने से इंकार कर देंगे। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
क्या कह रहे हैं लोग
इस लुक के सामने आने के बाद लोगों के काफी हैरान करने वाले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ को मुन्नी बिल्कुल पहचान में नहीं आई और कुछ उसकी लगातार तारीफ कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''दांत पीले हैं, मंजन नहीं करती का।'' एक ने लिखा, ''9 साल पहले खोई हुई बच्ची मिल गई।'' एक ने लिखा, ''9 साल की थी तब बहुत ज्यादा क्यूट या खूबसूरत लग रही थी।'' एक ने लिखा, ''तुम्हारे माँ बाप ने काफी अच्छे संस्कार दिये हैं तुम्हें इसे जारी रखो।'' एक ने लिखा, ''उत्तम उदाहरण बच्ची बड़ी तो होगी।''
रील को लेकर रहती हैं चर्चा में
हर्षाली लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'व्हाट झुमका' पर डांस किया था और इसको रीक्रिएट करते हुए सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया था। जब गाने की शुरुआत होती है तो हर्षाली मल्होत्रा इसमें सिंपल लुक में नजर आती हैं और अचानक वो घाघरे में आ जाती हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये लुक जो कि इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











