तो 'मुन्नी बदनाम' मलाइका का आखिरी आइटम सॉंग था!
मलाइका अरोड़ा खान के सेक्सी डांस के दीवाने लोग आज भी हैं। आज भी मलाइका के हॉट लटके झटके देखकर लोगों की धड़कनें बढ़ जाया करती हैं। अरबाज खान की जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म डॉली की डोली में भी मलाइका अरोड़ा का एक बेहद सेक्सी डांस नंबर है जिसे देखकर लोगों के अंदर फिल्म देखने की उत्सुकता काफी बढ़ चुकी है।
हालांकि अरबाज खान का कहना है कि मलाइका अरोड़ा खान ने असल में दबंग फिल्म के मुन्नी बदनाम हुई डांस नंबर के बाद ही आइटम नंबर ना करने का फैसला लिया था। लेकिन उसके बाद उन्हें कई बड़े निर्देशकों द्वारा आइटम नंबर के ऑफर मिले जिन्हें वो ठुकरा ना सकीं। साथ ही मलाइका के इन डांस नंबरो को काफी सराहा भी गया जिसके चलते मलाइका फिल्मों से हट नहीं सकीं।
इस वजह से अरबाज भी अपनी फिल्मों में उन्हें कास्ट करने के लिए मनाते रहे। लेकिन अरबाज का ये भी कहना है कि अब तीस साल बाद मैं अगर फिल्म बनाउंगा तो उसमें भी मलाइका को लेना गलत हो जाएगा क्योंकि तब आइटम नंबर के लिए वो फिट नहीं होंगी। अरबाज ने कहा कि सलमान या मलाइका को वो इसलिए अपनी फिल्मों में नहीं लेते क्योंकि वो उनके लिए लकी चार्म हैं बल्कि इसलिए लेते हैं क्योंकि उनके हिसाब से ये लोग उनकी फिल्म के लिए बेस्ट हैं।
हालांकि डॉली की डोली में मलाइका का आइटम नंबर चार्टबस्टर्स पर कुछ खास पॉपुलर नहीं हो रहा है लेकिन इसके बावजूद मलाइका के होने की वजह से इस गाने को दर्शकों का प्यार जरुर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
