बजरंगी भाईजान की मुन्नी अब 65 साल के एक्टर के साथ करने जा रही है ये काम, बड़ी फिल्म हाथ लगते ही भूली मर्यादा!

Harshali Malhotra upcoming Film: साल 2015 में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत करने वाली हर्षाली मल्होत्रा, जो 'मुन्नी' के किरदार से मशहूर हुईं, अब बड़ी हो गई हैं। वह अपनी दूसरी फिल्म करने जा रही हैं। अपनी नई फ़िल्म में हर्षाली मल्होत्रा 65 साल के एक्टर के साथ काम करेंगी।
'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली ने सिर्फ सात साल की उम्र में सलमान खान के साथ काम किया और वह फैंस की पसंदीदा बन गईं। इस फिल्म में उनका एक भी डायलॉग नहीं था, फिर भी उन्हें खूब प्यार मिला। अब दस साल बाद हर्षाली फिर से पर्दे पर लौट रही हैं। बजरंगी भाईजान में मुन्नी का रोल निभाने के बाद वह लोगो के दिलों में राज करने लगी और उन्हें लोगो ने खूब प्यार दिया।
हर्षाली मल्होत्रा को साउथ की फिल्म 'अखंडा 2' में मुख्य भूमिका मिली है। इसमें वह 'बसंत सनी' नाम की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। हर्षाली ने खुद इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है।
'अखंडा 2' में साउथ के सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण भी अहम रोल में नजर आएंगे। पहले पार्ट 'अखंडा' में नंदामुरी को डबल रोल में देखा गया था। हर्षाली 17 साल की हैं और 'अखंडा 2' उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। इसके अलावा, वह टीवी शो 'कुबूल है' और 'लौट आओ तृषा' में भी काम कर चुकी हैं।
इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू कर रहे हैं। 'अखंडा 2' दशहरा के मौके पर 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में हर्षाली ने अपनी नई फिल्म के लिए फैंस का प्यार और आशीर्वाद मांगा है।
यह हर्षाली के लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि वह अब एक बड़े एक्टर के साथ काम करेंगी, जो 65 साल के हैं। 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी के रूप में उनका मासूम चेहरा लोगों के दिलों में बस गया था, और अब वह एक नए और बड़े किरदार में दर्शकों के सामने आ रही हैं। फैंस को उनकी इस वापसी का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











