'मुन्नाभाई चले अमेरिका' की शुटिंग शुरू
फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की श्रंखला की तीसरी फिल्म 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' की शुटिंग अगले वर्ष से शुरू की जाएगी।
अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' वर्ष 2010 में बननी आरंभ होगी। उन्होंने कहा, "तीसरी फिल्म 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' अगले वर्ष फ्लोर पर जाएगी और हम लोग उसी समय शूटिंग आरंभ करेंगे।"
अरशद 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहे मुन्नाभाई' जैसी सफल हास्य फिल्मों में सर्किट नाम का किरदार निभाया जिसे खासा पसंद किया गया था। इन फिल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और संजय दत्त ने मुन्नाभाई के रूप में यादगार भूमिका निभाई।
arshad warsi अरशद वारसी बालीवुड मुन्नाभाई चले अमेरिका संजय दत्त सर्किट bollywood circuit munnabhai chale america sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications