मुन्नाभाई चला खालिस्तान!
ज्यादातर कामेडी और कल्पना आधारित फिल्में करने वाले संजय दत्त अब यथार्थवादी सिनेमा की ओर बढ रहे है।
संजय ने राजकुमार संतोषी की फिल्म साइन की है जो विभाजन पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त खालिस्तान आंदोलन के दौरान आंतकियो से टक्कर लेने वाले एक पुलिस अफसर की भूमिका करेंगे।
अपूर्व लाखिया ने फिल्म के पटकथा लेखन का काम किया है जिसके लिए लाखिया ने कई साल की कड़ी मेहनत की है। संजय राहुल ढोलकिया की फिल्म लम्हा में भी एक वास्तविक किरदार निभा रहें है।
इससे पहले खालिस्तान आंदोलन पर गुलजार की फिल्म माचिस आई थी जो काफी सराही गई थी।
apoorva lakhia अपूर्व लाखिया गुलजार राजकुमार संतोषी राहुल ढोलकिया लम्हा संजय दत्त bollywood gulzar lamhaa rahul dholkia raj kumar santoshi sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications