..................... Munnabhai 3 to go on floor this year confirms Arshad Warsi - Hindi Filmibeat

मुन्नाभाई 3- जल्द शुरु होने वाली है ब्लॉकबस्टर सीरिज- एक्टर ने किया कंफर्म, 2020 में धमाका

राजकुमार हिरानी की मुन्नाभाई सीरिज की तीसरी फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है। हाल ही में फिल्म के सर्किट यानि की अरशद वारसी ने कंफर्म किया है कि मुन्नाभाई 3 इस साल फ्लोर पर आ जाएगी। अरशद ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही शूटिंग शुरु हो सकती है। फिल्म में संजय दत्त और अरशद फाइनल हैं।

[यहां पढ़ें- उरी फिल्म रिव्यू]

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा- 'मुझे जहां तक पता है, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है। मुझे राजकुमार हिरानी ने बताया की इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। शायद इस साल के बीच में या फिर अंत तक। संजय दत्त और मैं इस फिल्म में साथ काम कर रहे है। मैं काफी उत्साहित हूं।

Munnabhai 3

बहरहाल, संजू की रिलीज के दौरान राजकुमार हिरानी ने भी मुन्नाईभाई सीरिज की अगली फिल्म को लेकर बयान दिया था। राजू हिरानी ने बताया था कि फिल्म के पांच आधे आधे ड्राफ्ट तैयार हैं लेकिन वो और उनके लेखक अभिजात जोशी इसको लेकर कुछ संतुष्ट नहीं हैं इसलिए एक नए आइडिया पर काम शुरू किया है। जो जल्द ही स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो जाएगा। बता दें, राजू हिरानी मुन्नाभाई 3 को लेकर लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X