साल 2014 में शुरू होगी मुन्नाभाई-3 की शूटिंग
कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो इंसान के दिमाग पर इस कदर बस जाते हैं कि लोग बार-बार उसके बारे में जानना और पढ़ना चाहते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड का किरदार है मुन्नाभाई जिसके सीक्वेल को देखने के लिए बेकरार लोगों के लिए एक अच्छी खबर है कि अब इसकी शूंटिंग की खबर आ गयी है। निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा है कि वो साल 2014 के शुरूआती महीनों में इस फिल्म की शूंटिंग शुरू कर देंगे।
इस बार के सीक्वेल का नाम है 'मुन्ना भाई चले दिल्ली' । जिसमें पूरानी ही जोड़ी संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आयेंगे। एक अहम किरदार बोमेन ईरानी के भी हाथ में होगा।
जबकि फिल्म की अभिनेत्री कौन होगी इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा है जिन्हें पूरा भरोसा है कि सुभाष कपूर पूरी ईमानदारी के साथ मुन्ना भाई के किरदार के साथ न्याय करेंगे।देखते हैं अपनी पिछली दोनों फिल्मों से लोगों को जादू की झप्पी और गांधीगिरी सिखाने के बाद इस बार के मुन्ना भाई लोगों को क्या पाठ पढ़ाते हैं। इस फिल्म को पहले राजकुमार ईरानी निर्देशित करना चाहते थे लेकिन वो इन दिनों आमिर खान के साथ फिल्म पीके में व्यस्त है इसलिए इस बार फिल्म के डायरेक्शन की कमान सुभाष कपूर को सौंपी गयी है जो इन दिनों 'जॉली एलएलबी' के निर्माण में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
