मुन्नाभाई 3: मुन्ना-सर्किट इसी साल मचाएंगे धमाल, खत्म हुआ इंतजार, विधु विनोद चोपड़ा का ऐलान
काफी समय से संजय दत्त और अरशद वारसी की सबसे शानदार फिल्म मुन्नाभाई 3 को लेकर चर्चा है और अब ये समय आ चुका है। जी हां खबरें थीं कि फिल्म की शूटिंग कब शुरु होगी और ये कब सबके सामने आ जाएगी। अब इसको लेकर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने सारी अटकलें खत्म करते हुए बताया है कि ये फिल्म इसी साल फ्लोर पर आएगी। जी हैं मुन्ना और सर्किट इसी साल बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रहें हैं।
काफी पहले इस बात को अरशद वारसी ने भी कहा था कि फिल्म बननी है लेकिन कब इसकी शुरुआत होगी इस बारे में कुछ नहीं कहा था। इसके अलावा संजू की रिलीज के दौरान राजकुमार हिरानी ने भी मुन्नाईभाई सीरीज की अगली फिल्म को लेकर बयान दिया था।

राजू हिरानी ने बताया था कि फिल्म के पांच आधे आधे ड्राफ्ट तैयार हैं लेकिन वो और उनके लेखक अभिजात जोशी इसको लेकर कुछ संतुष्ट नहीं हैं इसलिए एक नए आइडिया पर काम शुरू किया है। जो जल्द ही स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
राजू हिरानी मुन्नाभाई 3 को लेकर लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी शानदार और पहली रिलीज दोनो फिल्मों से बेहतर कहानी तैयार है और राजकुमार हिरानी अखिरी बार इस फिल्म की पार्ट बनाने जा रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











