#BoxOffice: कौन है असली स्टार...जिसका स्टारडम बिका...या फिर टिका?
टाईगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माईकल को लोगों ने आखिरकार फ्लॉप मान ही लिया है। लेकिन सच्चाई ये है कि फिल्म के कलेक्शन इतने भी बुरे नहीं है। और फिल्म के कलेक्शन और अच्छे हो सकते थे।
लेकिन टाईगर श्रॉफ की कमाई खा गई है एक छोटी सी फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुरखा। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, अंग्रेज़ी फिल्म डंकर्क ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी है।

दुख ये भी है कि टाईगर श्रॉफ ने मुन्ना माईकल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बचाने की पूरी कोशिश की थी। पहले फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ हो रही थी और स्पाईडरमैन से क्लैश कर रही थी।
तब उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट खिसका दी थी। लेकिन मुन्ना माईकल बॉक्स ऑफिस पर टाईगर श्रॉफ की लगातार दूसरी फ्लॉप फिल्म है। अब देखना है कि उनका करियर यहां से किस दिशा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











