..................... There is Munna Bhai connection in Ranbir Kapoor's Sanjay dutt Biopic - Hindi Filmibeat

OMG...सलमान को महंगी ना पड़ जाए..500 करोड़ की मुन्ना भाई प्लानिंग..

रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक में मुन्ना भाई फिल्म की भी झलक दिखाई देगी। इस बात का खुलासा मुन्ना भाई एमबीबीएस के एक्टर बोमन ईरानी ने किया है।

By Prachi Dixit

संजय दत्त की बायोपिक इस साल की सबसे बड़ी ब्लाॅकबस्टर होना तय है। इसके पीछे की वजह रणबीर कपूर नहीं बल्कि राजकुमार हिरानी की सोच है। यह तो सभी जानते हैं कि संजय दत्त की विवादित जिंदगी के साथ तार इस फिल्म से बखूबी जुड़े रहेंगे।

लेकिन इसके साथ इस फिल्म राजकुमार हिरानी के सुपर हिट फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की झलक भी दिखाई जाएगी। जी हां। इस बात की जानकारी खुद मुन्ना भाई एमबीबीएस में डॉ. अस्थाना की भूमिका निभाने वाले एक्टर बोमन ईरानी ने की है।

sanjay dutt,boman irani

बोमन ने कहा कि राजकुमार हिरानी परफेक्ट प्लानिंग के साथ संजय दत्त की बायोपिक बना रहे हैं। उनकी हर फिल्म का मैं हर बार हिस्सा रहा हूं। इस बार भले ही मैं इस फिल्म में कोई भूमिका नहीं निभा रहा हूं।

मगर मुन्नाभाई एमबीबीएस के डॅा. अस्थाना की झलक इस बायोपिक में जरूर दिखाई देगी। मेरे लिए इतना ही काफी है। दूसरी तरफ अरशद वारसी ने भी इस बायोपिक से संबंध में अपनी राय देते हुए कहा कि राजकुमार हिरानी इस बायोपिक की सबसे बड़ी यूएसपी हैं। यह फिल्म बेहतरीन बायोपिक से अधिक एक परफेक्ट फिल्म होगी।

गौरतलब है कि संजय दत्त की इस बायोपिक का क्लैश सलमान खान स्टारर टाइगर जिंदा है से होना तय माना जा रहा है। ऐसे में राजकुमार हिरानी की मुन्नाभाई एमबीबीएस की प्लानिंग के साथ कई ऐसी रोचक किस्से हैं जो सलमान को कड़ी टक्कर देते हुए जरूर नजर आयेंगे। आइए जानते हैं कैसे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X