इंतजार खत्म- संजय दत्त की मुन्ना भाई 3 का ऐलान, विधु विनोद चोपड़ा ने किया खुलासा !
फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा अपनी फ़िल्म शिकारा को लेकर इन दिनों व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म शिकारा अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में विधु विनोद चोपड़ा का बयान सामने आया है कि वह जल्द ही मुन्ना भाई 3 फिल्म पर काम शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्ना भाई का अगला सीक्वल जल्द फ्लोर पर आने वाला है।
मीडिया से बातचीत में विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि वह शिकारा फिल्म के बाद मुन्ना भाई 3 पर काम शुरू करेंगे। वह लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। जिस पर अब वह जल्द ही काम करना शुरू करेंगे।

मुन्ना भाई सीरीज की अगली पर विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं इस फिल्म के बारे में जरूर पूछा जाता है। यहां तक की एयरपोर्ट पर भी लोग पूछने लगते हैं कि मुन्ना भाई कब आ रहे हैं। ऐसे में कोशिश होगी कि इस फिल्म का काम पूरा कर जल्द ही फैंस को एंटरटेन किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications











