भड़का हुआ है मुन्नाभाई का सर्किट, क्या राजकुमार हिरानी के लिए 7 ट्वीट कर अरशद ने निकाली भड़ास!
Recommended Video

अरशद वारसी को हमेशा से एक अलग तरह के किरदार में लोग देखना पसंद करते है और वो जिस भी कैरेक्टर में आते है छा जाते है। अरशद वारसी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म मुन्नाभाई से सर्किट के रोल में मिली है और उनको सर्किट के नाम से ही जाना जाता है। बता दें कि इस समय अरशद कुछ ज्यादा ही दुखी है और एक के बाद एक सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाल रहे है। इन ट्वीट्स के बाद लोग अनुमान लगे रहे है कि उन्होने राजकुमार हिरानी पर अपना गुस्सा निकाला है।
दरअसल राजकुमार हिरानी जो कि मुन्नाभाई के निर्देशक है अब वो इसकी तीसरा भाग बनाना चाहते है और संजू रिलीज होने के बद खबर थी कि राजुकमार हिरानी रणबीर कपूर से कुछ ज्यादा ही प्रभावित है और इस फिल्म में अरशद वारसी की जगह रणबीर कपूर को सर्किट के रोल में ले सकते है।

इसके बाद तो अरशद का नाराज होना तो तय था और उन्होने एक के बाद एक 7 ट्वीट्स कर डाले। अगर अरशद वारसी के ट्वीट्स की हात कें तो उन्होने एक ट्वीट में लिखा है कि जिसको आप सबके ज्यादा देते है वही आपसे छीनता भी है।
इसके अलावा लिखते है कि कुछ लोगो के लिए हर वक्त कंम्टीशन करना इतना मुश्किल क्यों नहीं होता है। अरशद एक और ट्वीट में लिखते है कि वो इसीलिए अपने ककून में हमेशा रहते है क्योंकि वो सामने वाले का जवाब जानते है।
इन सारे ट्वीट्स का लोग क्या मतलब निकाले इतना तो सबको दिख ही सकता है लेकिन इतना तो तय है कि अरशद किसी से काफी ज्याजा नाराज है।
बता दें कि हाल ही में राजकमार हिरानी ने कहा था कि वो सर्किट के रोल में रणबीर कपूर को लेना चाहते है। ऐसा अगर है तो अरशद वारसी का गुस्सा होना तो बनता है...
इसके अलावा अरशद वारसी के फैंस को भी राजकुमार हिरानी पर नाराजगी हो सकती है। फिलहाल होता क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications
