टप्पू नहीं बबीता जी इस एक्टर को कर चुकी हैं डेट, अक्सर होती थी पिटाई! ब्रेक अब होने पर करने वाली थी सुसाइड

Munmun Dutta Armaan Kohli Affair: फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता इन दिनों काफी चर्चा में है। खबरें आईं कि हसीना ने टप्पू यानि के राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि दोनों ने इस खबरों को सीरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही अब 36 साल की कुआंरी हसीना की लव लाइफ और अफेयर सुर्खियों में आ गए हैं।
बता दें कि मुनमुन दत्ता की लव लाइफ का कभी ना भूलने वाला चैप्टर हैं अभिनेता अरमान मलिक। खबरों के मुताबिक, दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। यहां तक कि एक्ट्रेस उनसे शादी करने के भी सपने देखने लगी थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन दत्ता और अरमान कोहली एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिवार वालों को इस रिश्ते के बारे में पता था। लेकिन एक वक्त बाद इस रिश्ते में दरार आने लगी थीँ। दावा किया जाता है कि दोनों के बीच काफी झगड़े हुआ करते थे। यहां तक कि अरमान ने एक्ट्रेस पर हाथ भी उठा दिया करते थे।
इस रिश्ते के दौरान अरमान मुनमुन के साथ मारपीट करते थे। जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान रहने लगी थी। इन सबकी वजह से एक बार मुनमुन ने सुसाइड करने तक का मन बना लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिश्ते के दौरान एक्ट्रेस को अरमान ने ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है।
इन सबके बाद मुनमुन ने इस रिश्ते को खत्म करना सही समझा और वह अपने जीवन में आगे बढ़ गईँ। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से कभी भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगी। इसके बाद मुनमुन का नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी राज अनादकट के साथ काफी नाम जोड़ा गया। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया।


Click it and Unblock the Notifications















