Munjya एक्टर संग हुआ कास्टिंग काउच, वापस घर लौट गए थे एक्टर, बोले- मैं अपने सपने को कुचल...

abhay verma

Abhay Verma Casting Couch Experience: अभय वर्मा को कुछ समय पहले 'मुंज्या' फ़िल्म में देखा गया था। फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई और अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने शुरुआती दिनों को लेकर बात की। अभय वर्मा ने इस इंटरव्यू में अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को भी शेयर किया।

हाल ही में अभय वर्मा ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक बार वह किसी मीटिंग के लिए गए और कास्टिंग काउच का शिकार हुए। इसके बाद वह इतना ज्यादा परेशान हो गए थे कि वह अपने घर हरियाणा वापस लौट गए। लेकिन फिर उनको इस बात का एहसास हुआ कि कोई और उनको उनकी जर्नी नहीं बता सकता है और इसी सोच के साथ में एक बार फिर से वह वापस मुंबई आ गए।

अभिनेता ने बात करते हुए बताया कि "मैं कभी भी उस पॉइंट तक नहीं पहुंचा। जहां पर मुझे किसी को भी ना कहना पड़े। लेकिन एक बार ऐसा हुआ और मेरी मुंबई में पहली मीटिंग बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। लोग अपने जीवन में अलग-अलग तरीके की चीज फेस करते हैं। मैं अपने घर पानीपत, हरियाणा वापस चला गया। मैं तो बहुत भोला था और कुछ समझ नहीं पाया।"

अभय वर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि "बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी टीवी का रिमोट किसी दूसरे को खेलने और चैनल बदलने के लिए क्यों दूंगा। यह मेरा जीवन है और यह मेरा लक्ष्य है। अपने सपनों को कुचल देना यह मैं होने नहीं दे सकता था। फिर मैंने एक बार नई एनर्जी के साथ मुंबई वापसी की।" एक्टर ने 2023 में फिल्म सफेद से बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन 'मुंज्या' से उनको असल पहचान मिली।

More from Filmibeat

Read more about: munjya abhay verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X