VIDEO: मुनव्वर फारुकी ने स्टैंड अप में किया राम-सीता का अपमान, भद्दे शब्द बोलकर कही ऐसी गंदी बातें...

Munawar Faruqui, Bigg Boss 17

Munawar Faruqui Ram Sita Controversial VIDEO: स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 में दूसरे घरवालों का जीना मुश्किल कर रहे हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है। जहां इससे पहले देश भर में राममय माहौल है तो वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये माना जा रहा है कि वोटिंग पर असर पड़ेगा और मुनव्वर के हाथ से ट्रॉफी भी फिसल सकती है।

दरअसल, मुनव्वर फारुकी का ये पुराना वी़डियो है जिके कारण काफी विवाद हुआ था। वीडियो में मुनव्वर भगवान राम और मां सीता पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखे। वीडियो में मुनव्वर कहते सुनाई दिए कि, "मेरा पिया घर आया ओ राम जी..राम जी डोंट गिव...अबाउट पिया। राम जी तो कह रहे हैं कि मैं खुद चौदह साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, तो वो भी शक करेगी, सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। क्योंकि वो उससे लग रहा है कि माधुरी गाना तेरा करूं गिन-गिन इंतजार..में वनवास गिन रही है, इसलिए वो 14 पर रुकी हुई है.."

बता दें कि जब मुनव्वर फारूकी का ये वीडियो पहली बार सामने आया था, तब भी खूब बवाल मचा था। इस वीडियो को देख भड़के लोगों ने तो मुनव्वर की गिरफ्तारी की भी मांग भी कर दी थी। अब शो के फिनाले से कुछ दिन पहले ये वीडियो फिर से चर्चा में आ गया।

ऐसे में बिग बॉस 17 के दर्शक मुनव्वर फारूकी को सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए ये तक लिख डाला कि, सनातनी इसे कभी माफ़ नहीं करेंगे।

बिग बॉस फिनाले की बात करें तो अभी शो में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। ऐसे में दर्शक दावा कर रहे हैं कि शो का विनर मुनव्वर फारूकी या अंकिता लोखंडे में से एक होगा। बिग बॉस 17 में अभी अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत और मुनव्वर फारुकी ही बचे हैं. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जीत का ताज किसके सिर पर सजता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X