मुनव्वर फारुकी पर मौत का साया! कॉमेडियन का किया गया मर्डर प्लान, आखिरी मौके पर ऐसे बची जान...

पॉपुलर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारुकी को रोहित गोडारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गैंग कॉमेडियन की हत्या के प्लान से घूम रहे थे। वह बस मुनव्वर फारुकी की तलाक कर रहे थे जिससे वह उनकी हत्या कर सकें, लेकिन आपको बता दें कि इस गैंग का प्लान चौपट हो गया है क्योंकि पुलिस ने इस गैंग के शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल डारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गैंग के लोग मुनव्वर फारुकी को पहले भी मारने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन पिछली बार कोशिशों में नाकाम होने के बाद गैंग ने एक बार फिर मुनव्वर फारुकी को मारने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश पर दिल्ली पुलिस ने पानी फेर दिया है। दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक की पहचान साहिल (भिवाणी, हरियाणा) और दूसरे की राहुल (पानीपत हरियाणा) बताई जा रही है।
एनकाउंटर में लगी वॉटेंड शूटर राहुल को गोली
इन दोनों ही शूटरों ने मुनव्वर फारुकी को मारने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि विदेश में बैठे रोहित गोदारा के कहने पर उन्होंने मुनव्वर फारुकी के मारने का प्लान बनाया। शूटरों ने बताया कि इस प्लानिंग में गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण भी मिले हुए हैं। पुलिस की टीम जैतपुर कालिंदीकुंज रोड पर गश्त कर रही थी। तभी बदमाशों की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एनकाउंटर किया जिसमें शूटर राहुल को गोली लगी। पुलिस ने यह भी बताया कि राहुल यमुना नगर ट्रिपल मर्डर (2024) केस के वॉटेंड हैं।
बता दें कि मुनव्वर फारुकी पर दोबारा हमला हुआ है ऐसे में लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कॉमेडियन से ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है कि उनके लिए मर्डर प्लान किए जा रहे हैं। बता दें कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने में जुट गई है।


Click it and Unblock the Notifications











