डोंगरी के बाद मुंबई में मुनव्वर फारुखी का रोड शो! इफ्तार के नाम पर सड़कों पर किया ये काम, लोग बोले- PM बन गया

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui Mobbed Video: बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुखी की फैन फॉलोइंग आसमान छूने को तैयार है। शो जीतने के बाद जब मुनव्वर अपने होम टाउन डोंगरी पहुंचे थे तो लगा रहा था कि जैसे पूरा शहर की सड़को पर उतर आया है। अब एक बार फिर से मुनव्वर के लिए ये आसम देखने के लिए मिला है लेकिन इस बार डोंगरी में नहीं बल्कि मुंबई में।

दरअसल, हाल ही में मुनव्वर फारुखी डेजी शाह और ताहिर शब्बीर के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे और इस दौरान उन्हें भारी भीड़ ने घेर लिया। मुनव्वर काफी सारे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सामने आए वीडियो में मुनव्वर कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर अपने सिग्नेचर कैजुल लुक में मुनव्वर अपने फैंस के समंदर में डूबे नजर आते हैं। इतनी भीड़ के बावजूद भी मुनव्वर एक दम चिल है और मुस्कुराहट उनके चेहरे पर बनी हुई है। मुनव्वर इस फैन फॉलोइंग को काफी इंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो के कमेंट सेक्शन में तो बाढ़ सी आई हुई है।

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसने बिग बॉस जीता है या ये प्रधान मंत्री बन गया है?" एक दूसरे शख्स ने लिखा, "छपरी को देखने छपरी लोग जमा हो गए।" एक शख्स ने हैरानी जताते हुए लिखा, "बाप रे बाप गजब का क्रेज है मुनव्वर का।" ऐसे ही तमाम कमेंट सेक्शन में आ रहे हैं।

Read more about: munawar faruqui bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X