दूसरे निकाह के तुरंत बाद बीवी संग हनीमून पर निकले मुनव्वर फारुकी! रोमांस में डूबा है न्यूली वेड जोड़ा

Munawar Faruqui Honeymoon: मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बनने के बाद काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक स्टैंड अप कॉमेडियन है और उन्होंने हाल ही में दूसरी शादी की जिसके चलते वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला के साथ में शादी की है और अपनी शादी की तस्वीरों के चलते उन्होंने हर किसी को दंग कर दिया है।
हालांकि अब बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी अपनी दूसरी पत्नी के साथ में कथित तौर पर हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। तस्वीरों के दौरान स्टैंड अप कॉमेडियन अपनी पत्नी के साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
दरअसल बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी अपनी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला के साथ कथित तौर पर हनीमून पर निकल चुके हैं और लोनावला में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। जैसे ही उन्होंने तस्वीर शेयर की वैसे ही लोगों ने बैकग्राउंड में एक ब्लैक रेंज रोवर देख ली।
दरअसल बताया जा रहा है कि यह ब्लैक रेंज रोवर किसी और कि नहीं बल्कि मुनव्वर फारूकी की ही है। लेकिन सियासत की एक रिपोर्ट की माने तो दोनों इन दोनों लोनावाला के एक रिसॉर्ट में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। खबरों के अनुसार मुनव्वर फारूकी ने 26 मई को महजबीन कोटवाला के साथ दूसरी शादी की जिसमें हिना खान और उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications