मुनव्वर और एल्विश को है जान का खतरा! जिस 5 स्टार होटल में रुके थे वहीं पहुंचे शूटर्स, पुलिस ने शुरू की जांच

munawar faruqui and elvish Yadav

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी की जान की खतरा बताया जा रहा है। दोनों ही ECL 2024 के मैच की वजह से सुर्खियों में थे। क्योंकि हरियाणवी हंटर्स के कैप्टन एल्विश हैं और मुंबई डिसरप्टर्स टीम के कैप्टन मुनव्वर हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में उनकी टीमों की बीच मुकाबला था, लेकिन नोकझोक की वजह से स्थिति बिगड़ी और इसी दौरान एल्विश यादव को मारने की धमकी भी मिली। इसके बाद मुनव्वर और एल्विश दोनों 5 स्टार होटल में रुके थे, लेकिन शूटर्स यहां भी रेकी करने पहुंच गए थे।

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस अधिकारियों के कहने पर मुनव्वर फारुकी मुंबई लौट गए। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने पांच शूटरों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं उन शूटर्स ने पुलिस को बताया है कि उन्हें होटल सूर्या में रेकी करने का आदेश दिया गया था। हमें किसी को गोली मारने को कहा गया था। हमारा टारगेट इसी होटल में रुका था। वहीं अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन शूटर्स का वास्तविक टारगेट कौन था। क्या नादिर शाह को टारगेट बनाया गया था या एल्विश और मुनव्वर टारगेट थे।

बता दें कि एल्विश यादव को हाल ही में जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। तो पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें केवल स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। हरियाणवी हंटर्स और मुंबई डिसरप्टर्स टीम के बीच मुकाबला होना था। ऐसे में डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा के नेतृत्व में होटल की जांच की गई थी। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि मुनव्वार पहली मंजिल पर रह रहे थे तो पुलिस ने वहीं से जांच शुरू की और होटल में सादी वर्दी में जवान तैनात कर दिए गए हैं। जिससे हर एक चीज पर निगाह रखी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X