मुनव्वर फारूकी फिर अस्पताल में हुए भर्ती, कॉमेडियन की ये हालत देख फैन्स भी घबराए

Munawar Faruqui again admitted to hospital: लॉकअप और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) वैसे तो आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनका मजाकिया अंदाज लोगों का दिल खुश कर देता है। कभी वे अपने नए प्रोजेक्ट की वजह से सुर्खियों में आते हैं तो कभी वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं हाल ही में मुनव्वर फारूकी की एक तस्वीर अस्पताल से वायरल हो रही है। उनकी ये हालत देख फैन्स घबरा गए हैं।
अस्पाताल में भर्ती हैं मुनव्वर
जी हां, मुनव्वर फारूकी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। 24 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कॉमेडियन के दोस्तों ने फैन्स और उनके शुभचिंतकों को मुनव्वर की स्थिति के बारे में बताया है। मुनव्वर फारूकी के दोस्त नितिन मेंघानी ने कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुनव्वर की अस्पताल में लेटे हुए एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह आराम करते नजर आ रहे हैं। मुनव्वर फारूकी के हाथों में आईवी ड्रिप लगी है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नितिन लिखते हैं-मेरे भाई के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जिसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
तस्वीर देखते ही लोगों ने जमकर किए कमेंट्स
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी मुनव्वर फारूकी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इससे पहले भी आईवी ड्रिप लगाते हुए एक तस्वीर साझा की गई थी। उस समय बार-बार बीमार पड़ने की वजह से उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था-लग गई नजर। आपको बता दें कि वहीं दोबारा अस्पताल में भर्ती होने के बाद फैन्स मुनव्वर फारूकी के लिए चिंता जता रहे हैं। एक ने लिखा भाई अब जल्दी ठीक हो जाओ बस तो वहीं दूसरे ने ट्रोल करते हुए लिखा-अब यहां भी फोटोशूट चालू।


Click it and Unblock the Notifications