'आपका मियां कब किसके साथ चल दे..' 77 साल की मुमताज अभी भी हैं अफेयर की लिए तैयार? औरतों को दी ये नसीहत!

mumtaz

Mumtaz speaks on dating at this age- लीजेंड्री एक्ट्रेस मुमताज के पूरे करियर में एक बात काफी कॉमन रही है और वो ये है कि वो मुखर हैं। जो उनके दिन में होता है वो वही जुबान पर होता है और वो किसी भी तरह की बातें कहने से नहीं चूकती हैं।

भले ही वो बातें उनकी फैमिली को लेकर हों या फिर कोस्टार्स को लेकर। 77 साल की मुमताज का एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कहती दिख रही हैं जिससे ऐसा लगेगा कि वो अभी भी डेट करना चाहती हैं।

उन्होने औरतों को लेकर खुले तौर पर कहा कि, किसी औरत को कभी रुकना नहीं चाहिए क्योंकि पता नहीं कब उनको मियां किसी और के साथ चला जाए। मुमताज का ये बयान काफी चौकाने वाला है। इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है।

क्या बोलीं मुमताज

दिग्गज अभिनेत्री मुमताज फिल्मीबीट के आदित्य राणा से बात कर रहीं थीं। डेटिंग और अफेयर को लेकर मुमताज ने कहा, ''मुझे क्यों रुक जाना चाहिए, आप किसी भी उम्र में प्यार में में पड़ सकते हैं।'' इंटरव्यूवर ने कहा कि अब रुकना चाहिए तो मुमताज ने जवाब दिया, ''क्यों रुकना चाहिए। आपको क्या लगता है कि मैं नहीं कर सकती? अगर हां तो मुझे क्यों रुकना चाहिए। इसीलिए मैं कह रही हूं कि कोई भी औरत को कभी स्टॉप नहीं करना चाहिए क्यों पता नहीं कब आपका बॉयफ्रेंड आपको छोड़कर चला जाए। आपका मियां आपको छोड़कर चला जाए। तो हर हाल में रेडी रहना है। मैं बहुत प्रैक्टिल इंसान हूं। मियां लोग नहीं निकल जाते, तो औरतें क्यों नहीं निकल सकतीं। उसमें क्या समस्या है।''

मुमताज का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। उनकी इस बात पर लोग कमेंट्स करते हुए उनका समर्थन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होने जो कुछ भी कहा वो बिल्कुल सही है। फिलहाल आप देखिए ये क्लिप जो कि आपको हैरान करने वाली है...

More from Filmibeat

Read more about: mumtaz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X