'मेरी जिंदगी ज्यादा दिनों की नहीं..' मुमताज को याद आए शम्मी कपूर, आखिरी मुलाकात में क्यों कही थी ऐसी बात?

Mumtaz-Shammi Kapoor last meeting: सबका अपना दौर होता है.. दौर गुजर जाता है लेकिन किस्से याद रह जाते हैं। एक जमाना था जब शम्मी कपूर और मुमताज का नाम एक साथ लिया जाता था। अक्सर अखबारों में इनके इश्क के चर्चे होते थे।
आज भले ही शम्मी कपूर इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुमताज अक्सर उनको याद करती हैं। इस वक्त मुमताज का एक एक्सक्लूसिल वीडियो वायरल हो रहा है इस दौरान वो फिल्मीबीट से बात करती हुईं नजर आ रही हैं। मुमताज इस दौरान शम्मी कपूर के साथ उनकी आखिरी मुलाकात को लेकर बातें कर रहीं थीं।
उन्होने किस बताया कि किस तरह वो उनसे आखिरी बार मिलीं और शम्मा कपूर ने कहा कि, मेरे पास ज्यादा दिन नहीं है। मुमताज ने कई खुलासे किए जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है। जब शम्मी कपूर जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहे थे तो मुमताज उनको देखने तक नहीं गईं थीं और इसके पीछे उन्होने काफी बड़ा कारण बताया है।
मुमताज ने शम्मी कपूर के साथ आखिरी मुलाकाते को याद किया..
मुमताज ने कहा, ''जब उनका आखिरी बर्थडे था तो मैं गई थी और मैने उनको देखा था। उनकी वाइफ ने मुझे बुलाया मैं गई और वो आखिरी बार था जब मैने उनको देखा। वो ठीक थे और अपनी कुर्सी में बैठकर ड्रिंक कर रहे थे। मैने उनसे कहा कि आप पी क्यों रहे तो उन्होने कहा, मेरी जिंदगी के ज्यादा साल नहीं बचे हैं तो मैं पी रहा हूं। तो मैने कहा ठीक है आप एंजॉय करिए।''
मुमताज से पूछा गया कि क्या आपने उनको हग किया था? उन्होने कहा, ''हां वैसा हग किया जब आप किसी को बाय बोलते हो। वो आखिरी था जब मैने उनको देखा लेकिन मेरी बेटी उनको देखने के लिए अस्पताल गई थी। मैं नहीं गई क्योंकि मैं नहीं देख सकती उनको इस हालत में।''
मुमताज से पूछा गया कि, क्या आपने वीडियो कॉल भी नहीं किया क्योंकि तब तक तो जमाना आ गया था? मुमताज ने जवाब दिया, ''नहीं किया.. वो शादीशुदा थे। शादी हो जाने के बाद फिर.. उन्होने एक बेहद शानदार महिला से शादी की थी। बहुत अच्छी औरत है।'' लीजेंड्री एक्ट्रेस का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











