‘वो मेरे हिप्स पर मारते..’ 77 साल की मुमताज ने का खुलासा, जवानी के दिनों में राजेश खन्ना

Mumtaz Rajesh Khanna: दिग्गज अदारा मुमताज अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मों की शूटिंग से जुड़े पुराने जमाने के किस्सों को शेयर करती रहती हैं। मुमताज का नाम कई सुपरस्टार के साथ जुड़ा जिनके बारे में वो अपने इंटरव्यू में भी खुलकर बात करती दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर से मुमताज ने अपनी जवानी के दिनों की कुछ अनसुनी बातें बताई हैं।
कुछ वक्त पहले मुमताज ने काका संग काम करने का अनुभव शेयर किया। साथ ही ये भी बताया कि वो सेट पर उनके साथ कैसा बर्ताव करते थे। दरअसल, मुमताज ने राजेश खन्ना संग कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस पर्दे पर खूब पसंद करते थे। वहीं रियल लाइफ में भी दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी। ऐसे में उस दौर में दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे रहे थे। इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए ही मुमताज ने एक्टर का किस्सा सुनाया था।
मुमताज ने रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि हम दोनों का रिश्ता काफी प्यार भरा था। ऐसे में लोग अक्सर ये कयास लगाते थे कि हमारा अफेयर चल रहा था। लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं था। हम बहुत गहरे दोस्त थे।
मुमताज ने आगे कहा कि, मैंने राजेश खन्ना संग पहली बार फिल्म 'दो रास्ते' में काम किया था। तब वो मेरे लिए काफी दयालु थे। इसके बाद धीरे धीरे हम अच्छे दोस्त बन गए। फिर हमने 15 फिल्में साथ में की। ऐसे में कभी कभी वो मेरे चेहरे पर कुछ रख दिया करते थे। तो कभी मेरे हिप्स पर मारते थे। कभी शूटिंग करते हुए वो मेरी नाक से अपनी नाक भी लगा देते थे।''
बता दें राजेश खन्ना और मुमताज ने एकसाथ 15 फिल्मों में काम किया था। इसमें 'दो रास्ते', 'बंधन', 'सच्चा झूठा', 'दुश्मन', 'आपकी कसम' और 'रोटी' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications















