..................... Mumtaz breaks silence on her relationship with Dev Anand, she refuse to become an onscreen sister? - Hindi Filmibeat

मुमताज ने देव आनंद संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, क्या ऑनस्क्रीन बहन बनने से किया था इंकार?

Mumtaz , Dev Anand

Mumtaz on Dev Anand: हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के सुपस्टार देव आनंद के साथ अपने रिश्ते को लेकर सालों बाद सच बताया है। ये पहली बार है जब इस तरह से मुमताज ने अपनी बात रखी है।

मुमताज के साथ देव आनंद का रिश्ता-

रिपोर्ट के मुताबिक मुमताज ने देवआनंद को लेकर कईं खुलासे किए। मुमताज ने कहा, -"देव साहब ने एक ऐसा स्टाइल पेश किया था, जिसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता था।" मुमताज ने कहा, -"जिस तरह से वो भागते थे, अपना सिर हिलाते थे...मुझे नहीं लगता कि इस जनरेशन के लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका स्टाइल और हाव-भाव कैरी कर सकते हैं।"

देव आनंद को लेकर आगे मुमताज ने कहा, - "वह हरे राम हरे कृष्णा के लिए मुझसे मिलने घर आए थे और कहानी सुनाई थी। वह चाहते थे कि मैं उस फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाऊं। मैंने सोचा कि एक शादीशुदा जोड़े का किरदार निभाने के बाद अगर हम अपनी दूसरी फिल्म में भाई-बहन का किरदार निभाएंगे तो क्या यह अजीब नहीं लगेगा? इसलिए, मैंने उनकी बहन की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया और उनकी जगह उनकी हिरोइन की भूमिका निभाने की पेशकश की।"

इसी के साथ मुमताज ने आगे बताया,- "देव साहब मुझसे बहुत प्यार करते थे। मैं देव साहब के बहुत करीब थी और वह मुझे मुमजी कहकर बुलाते थे। सेट पर वह हमेशा मुझे अपना स्कार्फ चुनने के लिए बुलाते थे। वह कहते थे, 'मुमजी, यहां आओ। मैं उनके मेकअप रूम में जाती थी, जहां छह-सात स्कार्फ रखे होते थे और वह मुझसे सीन के लिए एक चुनने के लिए कहते थे। मुझे यह देखकर गर्व महसूस होता था कि देव साहब मेरी पसंद को महत्व दे रहे हैं।''

मुमताज और देव आनंद दिग्गज कलाकार-

हिंदी सिनेमा जगत में कई सारे दिग्गज कलाकार है, जिन्होंने सिनेमाजगत को कई सारे हिट फिल्में दी हैं। मुमताज और देव आनंद भी उन्हीं शानदार और दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में आते हैं, दोनों ने इंडस्ट्री को कई सारी हिट फिल्में दी हैं। दोनों का दर्शकों पर अलग ही जादू चलता था। आज भी दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Read more about: mumtaz dev anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X