करीना कपूर के दादा ने 17 साल की इस लड़की को कर दिया था प्रपोज, सालों बाद हसीना ने बताई सारी बातें

Mumtaz Shammi Kapoor: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज आज के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसी के अलावा खूबसूरती के मामले में भी वह किसी से काम नहीं हुआ करती थी। लेकिन अब एक इंटरव्यू के दौरान शम्मी कपूर के साथ उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर बात की।
मुमताज ने इस दौरान यह भी बताया कि क्यों 17 साल की उम्र में उन्होंने शम्मी कपूर के शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। रेडिफ के साथ बातचीत के दौरान मुमताज ने बताया कि किस तरीके से शम्मी कपूर ने उनको तब प्रपोज किया था जब वह सिर्फ 17 साल की थी।
मुमताज ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं 17 साल की थी और वह चाहते थे कि मैं अपना करियर छोड़ दूं। मुझे ऐसा नहीं लगता कि कोई भी मुझे उतना प्यार दे सकता है जितना उन्होंने दिया था। मैं उनको कभी भी नहीं भूल सकती और आज भी जब उनका नाम आता है तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। यह कोई लव अफेयर नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा था। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे।"
मुमताज ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि यह वह वक्त था जब कपूर खानदान की महिलाएं काम नहीं करती थी। इसी के चलते उन्हें करियर के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देनी पड़ गई। एक्ट्रेस ने बताया कि "शम्मी कपूर अपने परिवार की इच्छाओं का बहुत मन रखते थे और मुझे अपने करियर का भी सम्मान करना था। इसके अलावा मेरे पास में कोई और रास्ता भी नहीं था।"
मुमताज ने आगे कहा कि "मेरे पास में अपने परिवार की भी पूरी जिम्मेदारी थी और एक स्ट्रगलर होने के बावजूद भी मुझे फीस के तौर पर 8 लाख रुपए दिए जा रहे थे। मैं अपने जमाने की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस थी।"
लेकिन अगर हम शम्मी कपूर के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने पहली शादी गीता बाली के साथ में की थी। चेचक के कारण उनका निधन हो गया था और बाद में उन्होंने बच्चों के लिए दूसरी शादी नीला देवी के साथ में की थी। लेकिन अगर हम मुमताज की बात करें तो उन्होंने 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ में शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
















