75 साल की मुमताज को अपने इशारों पर नचा रहा है ये बॉलीवुड सुपरस्टार, ऐसा वीडियो हुआ वायरल

Mumtaaz Dance Video: बॉलीवुड की दिग्गज अदाका मुमताज अब भले ही फिल्मों में दिखाई ना देती हो लेकिन 75 की उम्र में भी मुमताज की फिटनेस कायम है। मुमताज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मुमताज के इस वायरल वीडियो की बात करें तो वो इसमें सुपरस्टार जैकी श्रॉफ और बिस्वाजीत के साथ डांस करती और मस्ती में डूबी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस जिंदादिल अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
#Mumtaz dancing with yesteryear actor Biswajit. #JackieShroff blows kisses at the duo. pic.twitter.com/zKz4tHipqM
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) June 25, 2023
बता दें कि, इन दिनों मुमताज भारत में नहीं रहती हैं, लेकिन अपनी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस से बातचीत करती हैं। एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, उन्होंने फिल्मों में अपनी वापसी के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि, "पहले मुझे अपने पति की परमिशन लेनी होगी, वह कहेंगे 'ठीक है, तुम एक कर सकती हो' तब शायद मैं करूंगी.. नहीं तो नहीं।"
मुमताज ने साल 1974 में मयूर मेधवानी से शादी की थी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। मुमताज की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो देखे तो साफ है कि एक्ट्रेस ने खुद को इस उम्र में काफी फिट बनाया हुआ है।
कुछ समय पहले मुमताज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हेवी वेट एक्सर्साइज करती नजर आ रही हैं। इसे करने में मुमताज को कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है, यह उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से भी पता चल रहा है। फैन्स मुमताज का ऐसा डेडिकेशन देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं यूजर्स हैरान हो रहे हैं।
मुमताज ने 1958 में फिल्म 'सोने की चिड़िया' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अपने दौर की सबसे महंगी और ज्यादा फीस पाने वाली हीरोइनों में शुमार रहीं। मुमताज ने अपने तीन दशक से भी लंबे करियर में ढेरों फिल्में कीं। लेकिन मुमताज ने 1990 में फिल्म 'आंधियां' के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। पर अब वह कमबैक कर रही हैं। खबर है कि मुमताज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications