मुंबई हमेशा मेरा घर रहेगा : फ्रीडा
ऑस्कर पुरस्कारों में धूम मचाने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो का कहना है कि मुंबई हमेशा उनका घर रहेगा। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक फ्रीडा ने कहा, "फिलहाल मेरे पास कोई स्थायी पता नहीं है।
मैं पूरी दुनिया में काम के सिलसिले में घूम रही हूं। इसलिए मैं अपना कोई स्थायी घर खरीदने की योजना नहीं बना रही हूं।" फ्रीडा इस समय इजरायल में हैं और वह वहां 'मिरल' नाम की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
उनका कहना है, "मुंबई ही हमेशा मेरा घर रहा है क्योंकि वहीं मेरा परिवार रहता है।"
वह कहती हैं उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि स्लमडॉग इतनी सफल फिल्म साबित होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म को इस साल आठ आस्कर पुरस्कार मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अभिनेत्री ऑस्कर पुरस्कार फिल्म फ्रीडा पिंटो स्लमडॉग मिलियनेयर bollywood film freida pinto heroine mumbai oscar


Click it and Unblock the Notifications