..................... बप्पा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन का कटा चालान, मुंबई पुलिस ने 'पंचनामा' स्टाइल पोस्ट किया शेयर Mumbai traffic police issues Kartik Aaryan challan for parking luxurious car in no-parking zone outside temple - Hindi Filmibeat

बप्पा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन का कटा चालान, मुंबई पुलिस ने 'पंचनामा' स्टाइल पोस्ट किया शेयर

kartik aryan

Kartik Aryan Challan: बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' रिलीज हो चुकी है। इस बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। हालांकि, कार्तिक आर्यन ने अपनी कार को नो-पार्किंग जोन में पार्क किया था, इस कारण उन्हें ट्रैफिक पुलिस की तरफ से झटका लगा है।

मुंबई पुलिस ने ट्विटर हैंडल से उनकी लेम्बोर्गिनी की एक तस्वीर साझा की और इसे कार्तिक की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लोकप्रिय मोनोलॉग के साथ कैप्शन दिया। पुलिस ने कैप्शन में लिखा, समस्या? समस्या यह थी कि कार गलत साइड में पार्क थी! यह सोचने की 'भूल' मत करो कि 'शहजादा' ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता की गाड़ी का नंबर ब्लर कर दिया। पुलिस ने चालान के बारे में विवरण साझा नहीं किया।

पपाराजी के शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें सफेद कुर्ता सेट और गले में नारंगी रंग का कपड़ा पहने देखा जा सकता है। कार्तिक ने शटरबग्स का अभिवादन किया और अपनी मुस्कान बिखेरते हुए हाथ जोड़कर पोज देते देखे गए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक के अलावा कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी हैं। यह तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमलू' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

Read more about: kartik aryan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X