मुम्बई हमले: दो फिल्में प्रदर्शित हुई

फिल्म 'ओए लक्की! ओए लक्की' का निर्माण 'यूटीवी मोशन पिक्चर्स' ने किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, "हम लोग देश भर में शुक्रवार को फिल्म प्रदर्शित कर रहे हैं लेकिन मुंबई में फिल्म शनिवार को प्रदर्शित होगी।" हालांकि फिल्म के निर्देशक दिवाकर बनर्जी इस बाबत कुछ नहीं कह रहे हैं।
सिद्धार्थ के भाई कुणाल की फिल्म 'द प्रेसिडेंट इज कमिंग' का प्रदर्शन शुक्रवार को होना था लेकिन यहां हुए हादसे की वजह के प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, "वर्तमान हालात को देखते हुए हम लोग इस सप्ताह अपनी फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने जा रहे हैं।"
फिल्म 'सॉरी भाई' की वितरक कंपनी 'मुंबई मंत्रा' ने कहा है कि उनकी फिल्म का प्रदर्शन तय समय पर किया जाएगा।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर


Click it and Unblock the Notifications