..................... Mumbai Terror Attack- अक्षय कुमार ने 26/11 हमले पर किया इमोशनल पोस्ट | Mumbai Terror Attack- Akshay Kumar did an emotional post on 26/11 attack, paid tribute - Hindi Filmibeat

Mumbai Terror Attack- अक्षय कुमार ने 26/11 हमले पर किया इमोशनल पोस्ट, ऐसे दी श्रद्धांजलि!

akshay kumar

सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने ट्वीट्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और फैंस भी इस पर रिएक्ट करते हैं। कुछ दिन से ऋचा चड्ढा को लेकर जो अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था वो खबरों का हिस्सा रहा है। अब उन्होने एक पोस्ट 26/11 को लेकर किया है। जी हां, आज की दिन मुंबई के ताज होटल पर आतंकवादी हमला हुआ था और इसमें कई पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

अक्षय कुमार ने इसी को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होने सभी शहीदों की तस्वीरें साझा की हैं। उनको श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं, ''14 साल पहले 26/11 को शहीद हुए #MumbaiTerrorAttack के मासूम पीड़ितों और इन बहादुरों को याद करते हुए। कभी नहीं भूलेंगे।''

जी हां, अक्षय कुमार का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर उनके फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं और अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा है, ''आप उन्हें उनकी नागरिकता के लिए ट्रोल कर सकते हैं लेकिन देश और सेना के लिए उनके प्यार को नजरअंदाज नहीं कर सकते। आप उनके आंसुओं और उनकी आंखों में राष्ट्र के लिए प्यार को नजरअंदाज नहीं कर सकते।''

ऋचा चड्ढा पर ट्वीट

ऋचा चड्ढा पर ट्वीट

इसके अलावा भी कई यूजर्स सितारे को लेकर अपनी बात कह रहे हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा पर ट्वीट के बाद अक्षय कुमार को प्रकाश राज ने भी अपनी राय बताई थी और उनका कहना था कि वो ऋचा के साथ हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार कई दमदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और खबरें हैं कि अगले साल वो कुछ बड़े धमाके करेंगे। इन फिल्मों की लिस्ट में गोरखा, बड़े मिया छोटे मियां और जसवंत सिंह गिल की बायोपिक शामिल है।

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं और फिल्म काफी दमदार साबित हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ काफी धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X