26/11 मुंबई हमला- अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के इन सितारों का छलका दर्द- शहीदों को ऐसे किया याद
26 नवंबर, 2008 हर साल इस तारीख के सामने आते ही कई ऐसे जख्म ताजा हो जाते हैं जो आज से 11 साल पहले आतंकियों ने दिए थे। यही वो दिन है जब मुंबई में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। बता दें कि कई आतंकवादी समुद्र के रास्ते देश में घुस आए थे। इसके बाद चार दिन लगातार दर्द और दहशत से देश कराहता रहा था।
ये कोई छोटा मोटा हमला नहीं थी बल्कि इस हमले में हेमंत करकरे समेत कई सुरक्षा बल के जवान शहीद हो गए थे। देश की आर्थिक राजधानी पर हुए इस हमले को 11 साल हो गए हैं।

आज पूरा देश उन शहीदों के बरसी के रूप में मना रहा है। इस मौके पर ना सिर्फ आम आदमी बल्कि बॉलीवुड के सितारों का भी दर्द साफ समझ आ रहा है। देखिए किन किन सितारों ने ट्वीट करते हुए अपनी बात कही है..
amitabh bachchan bollywood news ayushmann khurrana arjun kapoor अमिताभ बच्चन बॉलीवुड न्यूज आयुष्मान खुराना अर्जुन कपूर


Click it and Unblock the Notifications