..................... इस दिन रिलीज होगा 'मुंबई सागा' का ट्रेलर । Mumbai Saga- Trailer will be out on 26 February, Emraan hashmi Poster release! - Hindi Filmibeat

इस दिन रिलीज होगा 'मुंबई सागा' का ट्रेलर, इमरान हाशमी के धमाकेदार पोस्टर के साथ हुआ ऐलान!

अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की धमाकेदार अपकमिंग फिल्म मुंबई सागा को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती हैं। लेकिन इस समय जो खबर चर्चा में हैं उसके लिए फैंस काफी समय इंतजार कर रहे हैँ। बता दें कि इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान अब कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुंबई सागा का ट्रेलर कल यानि 26 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

इस मौके पर इमरान हाशमी का एक धमाकेदार पोस्टर भी साझा किया गया जिसमें वो पुलिस की वर्दी में बंदूक ताने नजर आ रहे हैँ। इमरान हाशमी ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है कि..

mumbai saga, trailer, emraan hashmi, john abraham, मुंबई सागा, ट्रेलर, इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम

'वह जो हर कीमत पर हुकूमत करना चाहता है। बनाम... जो उसे रोकना चाहता है, और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म और ट्रेलर कल रिलीज होगा।'

इमरान हाशमी काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं और फैंस उनके पोस्टर को पसंद कर रहे हैं। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में ढेरों बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं जिनें सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, समीर सोनी, महेश माझरेकर समेत कई कलाकार इस फिल्म में दिखेंगे।

जॉन अब्राहम की मुंबई सागा थिएटर्स में तो रिलीज हो रही है। वर्कफ्रंट की बात करें इमरान हाशमी.. टाइगर 3 और जॉन अब्राहम फिल्म पठान को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X