..................... जॉन अब्राहम स्टारर मुंबई सागा टीजर रिलीज | Mumbai Saga: Official Teaser released starring John Abraham, Emraan Hashmi, Sunil Shetty - Hindi Filmibeat

TEASER: जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी स्टारर 'मुंबई सागा', जबरदस्त गैंगस्टर ड्रामा की झलक

एक जबरदस्त गैंगस्टर ड्रामा के साथ संजय गुप्ता अपने पुराने फॉर्म में वापस आए हैं। फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी शानदार लग रहा है। फिल्म 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर देखकर ही कहा जा सकता है कि फिल्म एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स और ट्विस्ट से भरपूर होगी।

इस गैंगस्टर ड्रामा में मुख्य किरदारों में दिखेंगे- जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे भूषण कुमार।

Mumbai Saga

संजय गुप्ता अपनी क्राइम- थ्रिलर फिल्मों को लेकर जाने जाते हैं। कांटे, मुसाफिर, जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्मों के बाद अब आ रही है 'मुंबई सागा'। संजय गुप्ता इसे अपनी सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मानते हैं। बीच में अफवाहें थी कि फिल्म ओटीटी पर आएगी, लेकिन निर्देशक ने इसे थियेटर में रिलीज करने की ठानी।

संजय गुप्ता ने फिल्म पर बात करते हुए कहा- '25 साल और 17 फिल्मों के बाद अब मैं अपनी ऑडियंस को कुछ बड़ा और अच्छा देने जा रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं कि भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट के लिए मुझ पर भरोसा कर रहे है। ये एक ऐसी कहानी है जिसे परदे पर आना बहुत जरूरी है।'

खास बात है कि फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं। साल 1994 में उन्होंने फिल्म 'आतिश' के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। फिल्म हिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X