Mumbai Saga- शुरु हुई जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के फिल्म की शूटिंग- देखिए मुहूर्त Pic
काफी समय से लगातार चर्चा में चल रही जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल आज से फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी गई है और मुहूर्त की तस्वीर इस समय वायरल हो रही है। बता दें कि ये पहली बार होगा जब जॉन और इमरान हाशमी एक साथ बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि चर्चा है कि ये एक धमाकेदरा फिल्म साबित होने वाली है क्योंकि इस तरह की फिल्म काफी समय के बाद आ रही है जिसमें एक साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते और समीर सोनी मुख्य भूमिका में हैं।

इससे इतना तो तय है कि दमदार भूमिका में सारे सितारे नजर आएंगे और ये एक धमाकेदार फिल्म साबित होगी। इसके पहले भी फिल्म से एक पोस्टर रिलीज किया गया था..
जिसमें फिल्म पूरी स्टारकास्ट काले कपड़ो में नजर आई थी। फिलहाल आज से इस मल्टीस्टारर फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और ये फिल्म आपके सामने 19 जून 2020 को आएगी।


Click it and Unblock the Notifications