मुंबई सागा पोस्टर: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी का धमाका 19 जून 2020

By Staff

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर मुंबई सागा का पहला पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट का भी एलान हो चुका है। फिल्म 19 जून 2020 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार और डायरेक्ट कर रहे हैं संजय गुप्ता। फिल्म का पोस्टर जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया।

फिल्म के पोस्टर में एक तरफ जहां ढलता सूरज दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी तरफ, एक फैक्टरी से धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है। जॉन अब्राहम और संजय गुप्ता इससे पहले भी शूटआउट एट वडाला में काम कर चुके हैं।

mumbai-saga-first-poster-starring-john-abraham-and-emraan-hashmi

गौरतलब है कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते और समीर सोनी मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय गुप्ता ने बताया कि 25 साल और 17 फिल्मों बाद मुझे मेरे दर्शकों को कुछ बेहतर, कुछ नया और कुछ बड़ा देना था। इसलिए मैंने इस फिल्म की तैयारी की। संजय ने फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए भूषण कुमार को धन्यवाद भी किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X