ड्रग केस: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की एक बार फिर कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। 14 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन खान व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को क्रूज शिप पर ड्रग्स केस में मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट व मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को रिजेक्ट कर दिया है। इसका मतलब है कि कि फिलहाल आर्यन खान को जेल में ही रहना पड़ेगा।
बुधवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, एडवोकेट अमित देसाई, जाने माने वकील सतीश मानशिंदे व अन्य वकीलों की टीम कोर्ट पहुंची।
Recommended Video

आर्यन खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन खान व अन्य आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद आर्यन खान की एक जमानत याचिका मेजिस्ट्रेट कोर्ट भी खारिज कर चुका है।
शाहरुख खान और गौरी खान बेटे आर्यन खान को लेकर लगातार चिंता में हैं। फिलहाल आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में स्पेशल बैरक में बंद हैं। कोर्ट में आर्यन खान के वकीलों ने दलील दी है कि आर्यन खान के खिलाफ एनसीबी को ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
वहीं एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन खान की कुछ चौंकाने वाली चैट्स कोर्ट में पेश की। रिपोर्ट्स का तो ये भी दावा है कि आर्यन खान की एक बॉलीवुड एक्ट्रेस संग भी ड्रग्स को लेकर चैट हुई थी जिसे एनसीबी ने कोर्ट को सौंपा है।


Click it and Unblock the Notifications











