भयंकर बारिश से मुंबई बेहाल- अमिताभ बच्चन ने Memes शेयर करते हुए ली सरकार की चुटकी
सदी के महानायक कितना ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं ये तो सभी जानते हैं और अक्सर वो ट्वीट करते रहते हैं। इस समय मुंबई में बारिश का कहर है और कई दिनों से घनघोर बारिश हो रही है। हालात ये है कि सड़कों पर पानी भरा है और लोग परेशान है। इसी में कई सेलिब्रिटी भी दूसरी जगहों पर फंसे हुए हैं। ऐसे में सिस्टम पर थोड़ी चुटकी लेते हुए अमिताभ बच्चन ने एक फोटो पोस्ट की है,
जिसमें उन्होने अपनी एक पुरानी फिल्म का एक सीन शेयर किया है। इस फोटो में वो नाव में बैठे हैं और उन्होने ऊपर मीम बनाते हुए लिखा है कि भइया जरा गोरे गांव लेना, जलसा होते हुए है।

दरअसल अमिताभ बच्चन की ये चुटकी मुंबई के सड़कों पर भरे हुए पानी के लिए थी जिसके कारण लोगों को काफी ज्यादा समस्याएं होती हैं। आइए देखते हैं अमिताभ बच्चन के अलावा और किस सेलिब्रिटी ने बारिश को लेकर बात की है या कौन इससे परेशान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications