Mumbai Rain- अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' में घुसा बारिश का पानी- चौकाने वाला Video वायरल
मुंबई की बारिश और दिल्ली का सर्दी.. इनका जिक्र तो हमेशा ही होता रहता है लेकिन इस समय मुंबई की बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बीते दिन से ऐसी मूसलाधार बारिश हो रही है कि मुंबई वालों की जीना दूभर हो गया है। लेकिन इस समय समस्या से ना सिर्फ आम आदमी बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी परेशान हैं। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल इसमें एक बंगला दिखाया गया है जिसमें जलभराव हो रहा है।
ये बंगला किसी और का नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन का प्रतीक्षा है। अमिताभ बच्चन के इस पुराने घर में जलभराव हो चुका है और इस समय ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि ना सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि सनी देओल के भी बारिश के चलते बीते यानि 4 सितंबर को अपने बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का ट्रेलर लॉच कैंसिल करना पड़ा था।
फिलहाल इस बारिश को लेकर 2 दिन का एलर्ट जारी कर दिया गया है और स्कूल बंद कर दिए हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications