रिया चक्रवर्ती के घर हाई वॉल्टेज ड्रामा, पिता से ED की पूछताछ- सुरक्षा मांगने के बाद पहुंची पुलिस
हाल में ही वीडियो शेयर कर रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन मांगी थी। इसके बाद रिया की बिल्डिंग में हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रिया द्वारा मदद मांगने के बाद पुलिस रिया के घर पहुंची। रिया के पिता को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा समन जारी किया गया था। इसीलिए पुलिस ने सुरक्षा देते हुए रिया के पिता को ईडी दफ्तर लेकर पहुंची। यहां रिया के पिता से सुशांत केस में पूछताछ होनी है। रिया चक्रवर्ती ने मीडिया द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया है।
रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को एकसाथ दो वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस से मदद मांगी थी। रिया ने मीडिया द्वारा मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है कोई उनकी मदद करने को तैयार नहीं है। रिया ने बिल्डिंग के वॉचमैन राम का वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि मीडियाकर्मियों ने गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि क्या ये क्राइम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications